
आईएनएस नीलगिरि की पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनाती व्यापक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक सुरक्षित, सहकारी और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था को बढ़ावा देने में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।
वाइस एडमिरल संजय भल्ला और रियर एडमिरल आलोक आनंदा ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
आईएनएस नीलगिरि की ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भागीदारी आपसी सम्मान का प्रतीक बनकर और उनके बीच बढ़ती साझेदारी को स्वीकार करते हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सहयोग को मजबूत करती है।