Gainers & Losers: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रिकॉर्ड लगातार नवें बार बजट पेश किया और यह शायद मार्केट को पसंद नहीं आया। F&O पर एसटीटी (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शंस टैक्स) पर बढ़ोतरी के चलते हाहाकार मच गया। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स दिन के हाई से 2,800 से अधिक प्वाइंट्स तो निफ्टी भी 2% से अधिक फिसलकर 24575 के नीचे आ गया था। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 1546.84 प्वाइंट्स यानी 1.88% की गिरावट के साथ 80,722.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 495.20 प्वाइंट्स यानी 1.96% की फिसलन के साथ 24,825.45 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
बिज़नेस
M
Moneycontrol01-02-2026, 16:26

बजट दिवस: टॉप गेनर्स और लूजर्स; IRFC, TCS, EaseMyTrip पर बजट घोषणाओं का असर

  • इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का बजट ₹40,000 करोड़ होने से Kaynes Tech 5.18% उछला.
  • विदेशी टूर पैकेज पर TCS घटने के प्रस्ताव से EaseMyTrip में 11.15% की तेजी आई.
  • निजी क्षेत्र के साथ पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाने की योजना से Aster DM 3.88% बढ़ा.
  • फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर STT बढ़ने से Groww के शेयर 13.64% गिरे.
  • रेलवे बजट बढ़ने के बावजूद नई ट्रेनों की घोषणा न होने से IRFC 6.78% लुढ़का.

यह क्यों महत्वपूर्ण है?: बजट घोषणाओं ने विभिन्न शेयरों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा और स्वास्थ्य सेवा में लाभ हुआ, लेकिन पूंजी बाजार और PSU बैंकों में नुकसान हुआ.

More like this

Loading more articles...