ई-रिक्शा वाली मीरा निकली जासूस, पाकिस्तानी हैंडलर से करती थी बात, पड़ोसी हैरान.
ई-रिक्शा वाली मीरा निकली जासूस, पाकिस्तानी हैंडलर से करती थी बात, पड़ोसी हैरान.
- •गाजियाबाद पुलिस ने मथुरा से ई-रिक्शा चालक मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया.
- •उस पर पाकिस्तानी हैंडलर से सीधे संपर्क करने और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आरोप है.
- •मीरा अपने पति से अलग होकर दो साल से मथुरा के महादेव नगर में अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी.
- •पड़ोसियों ने हैरानी जताई, कहा कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ, क्योंकि वह ई-रिक्शा चलाकर गुजारा करती थी और किसी से ज्यादा घुलती-मिलती नहीं थी.
- •उसके परिवार का कहना है कि उन्हें उसकी कथित गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, और वह हमेशा मथुरा में ही रही है.