डॉक्टर यादव के मुताबिक 20 फरवरी से किसान भाई भिंडी की बुवाई शुरू कर सकते हैं. जिन किसानों के खेत आलू टमाटर प्याज मटर अदरक जैसी फसलों से खाली हो गए हैं, वे जुताई करने के बाद खेत की तैयारी कर ले. बुआई से पहले वह अपने खेत में खाद उर्वरक का पहले से ही छिड़काव करें खासकर फास्फोरस और जो पोटाश की मात्रा है वह खेत में डाल दें और एक तिहाई यूरिया भी इसमें छिड़कें.
N
News1822-02-2026, 11:09

कम लागत में भिंडी की खेती से बनें मालामाल, जानिए कमाई बढ़ाने का तरीका.

  • गर्मी से पहले भिंडी की खेती करें, साल भर मांग और जल्दी बाजार में आने से अच्छा मुनाफा मिलेगा.
  • अगले 1-2 हफ्तों में भिंडी लगाने से 15-20 दिन पहले फसल तैयार होगी और बेहतर दाम मिलेंगे.
  • डॉ. के.एस. यादव के अनुसार, टमाटर, आलू, अदरक, प्याज या लहसुन के बाद खाली हुए खेतों में भिंडी लगाने से 1.5-2 गुना अधिक लाभ होता है.
  • खेतों को जुताई करके तैयार करें, बुवाई से पहले फास्फोरस, पोटाश और एक तिहाई यूरिया डालें, बुवाई 20 फरवरी से शुरू करें.
  • अंकुरण सुनिश्चित करने के लिए बीज थोड़ा घना बोएं, बुवाई से पहले कार्बेंडाजिम घोल में भिगोएं और खेत में नमी बनाए रखें. खरपतवार नियंत्रण के लिए बुवाई के बाद पेंडिमेथालिन का छिड़काव करें.

More like this

Loading more articles...