नई दिल्ली. वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई ओ रोमियो को लेकर ट्रेंड और फैंस दोनों की नजरें टिकी हैं. वजह साफ है शाहिद कपूर की लंबे समय से ऐसी बड़ी कामयाबी की तलाश में हैं, जैसी उन्हें फिल्म कबीर सिंह से मिली थी. उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई की और शाहिद को एंग्री-रोमांटिक हीरो की नई पहचान दी. इसके बाद आई फिल्मों ने अलग-अलग प्रयोग किए, लेकिन वैसा जादू दोबारा नहीं चल पाया.  अब ‘ओ रोमियो’ में फिर वही इंटेंस लव स्टोरी, हाई वोल्टेज ड्रामा और एक्शन का तड़का है, जिसे दर्शक बड़े पर्दे पर पसंद करते हैं. सवाल यही है कि क्या दर्शक एक बार फिर शाहिद के दर्द, जुनून और बगावती अंदाज से जुड़ेंगे? (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
फिल्में
N
News1813-02-2026, 12:48

7 साल बाद क्या 'ओ रोमियो' से शाहिद कपूर को मिलेगी ब्लॉकबस्टर सफलता?

  • शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई, 'कबीर सिंह' जैसी सफलता की उम्मीद.
  • तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी अभिनीत यह फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा है जिसमें क्रूरता भी है.
  • 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद की 'जर्सी' और 'ब्लडी डैडी' जैसी फिल्में फ्लॉप या औसत रहीं.
  • 'जर्सी' (2022) ने 60-95 करोड़ के बजट के मुकाबले सिर्फ 30 करोड़ कमाए, बाद में OTT पर आई.
  • 200 करोड़ की OTT रिलीज 'ब्लडी डैडी' को शाहिद की 40 करोड़ फीस के बावजूद औसत प्रतिक्रिया मिली.

More like this

Loading more articles...