नई दिल्ली. रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. बॉलीवुड में भी उन्होंने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टार बनने का उनका यह सफर कितना प्रेरणादायक रहा है? अप्रैल 1996 में कर्नाटक के विराजपेट के एक मध्यमवर्गीय कुर्ग हिंदू परिवार में जन्मी रश्मिका ने अपनी संस्कृति से जुड़े रहकर बड़े सपने देखना कभी नहीं छोड़ा. उनकी कहानी इस बात की गवाह है कि कैसे पक्के इरादों और आत्मविश्वास के दम पर एक छोटे से शहर की लड़की भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा चेहरा बन गई.
N
News1820-02-2026, 12:14

रश्मिका मंदाना: छोटे शहर से हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस तक का सफर, एक फिल्म के लिए 10 करोड़ फीस.

  • कर्नाटक के विराजपेट में जन्मी रश्मिका मंदाना एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर शीर्ष भारतीय अभिनेत्री बनीं.
  • फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पर केंद्रित थीं, मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की, फिर मॉडलिंग में आईं.
  • 2016 में कन्नड़ हिट 'किरिक पार्टी' से डेब्यू किया, फिर 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' से तेलुगु सिनेमा में पहचान बनाई.
  • ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' से राष्ट्रव्यापी पहचान मिली और 'गुडबाय' व 'एनिमल' से बॉलीवुड में सफल एंट्री की.
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा' के सीक्वल के लिए 10 करोड़ और 'एनिमल' के लिए 4 करोड़ चार्ज करती हैं; विजय देवरकोंडा से 26 फरवरी को शादी की भी अफवाह है.

More like this

Loading more articles...