Divorce Based Best Hindi Movie : पति-पत्नी के रिश्तों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं. कई फिल्मों ने जिंदगी की सीख दी. रिश्ते निभाने का तरीका सिखाया. यह एक कड़वा सच है कि मेट्रो शहरों की व्यस्त जिंदगी, वर्किंग पति-पत्नी, ऑफिस की टेंशन के बीच कपल के बीच तलाक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिंदगी की भागदौड़ रिश्ते संभालने का मौका ही नहीं दे रही है. 5 साल पहले ऐसी ही 21 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हुई थी जिसे हर कपल को एकबार जरूर देखना चाहिए. फिल्म बताती है कि जिस शख्स के हम सबसे करीब होते हैं, कई बार उसी से घुटन होने लगती है. पति-पत्नी के बीच अहंकार कैसे रिश्तों को कच्चे धागे की तरह तोड़ देता है. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स......
फिल्में
N
News1806-02-2026, 21:46

शॉर्ट फिल्म 'काश': हाई सोसाइटी, अहंकार और टूटे रिश्तों का कड़वा सच

  • मुकेश शर्मा द्वारा निर्देशित और नीलम शर्मा द्वारा निर्मित हिंदी शॉर्ट फिल्म 'काश' यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध है.
  • फिल्म में शिवानी ठाकुर (दीपिका) और मोहन शर्मा (यश) ने 12 साल की शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दर्शाया है.
  • दीपिका और यश के रिश्ते में झगड़े, बेवफाई के आरोप और लग्जरी लाइफस्टाइल के दबाव के कारण दरार आती है.
  • चार साल की जुदाई और तलाक के बाद, एक दुर्घटना दीपिका को अस्पताल पहुंचाती है, जहां वह अपने अतीत पर विचार करती है.
  • यह फिल्म दिखाती है कि कैसे अहंकार और अनकहे शब्द रिश्तों को तबाह कर देते हैं, जिससे दोनों को पछतावा होता है.

More like this

Loading more articles...